पटना , जुलाई 30 -- बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता मंगल पांडेय ने कहा कि बांकीपुर की जनता ने एक बार फिर विकास और सुशासन की राजनीति पर अपना विश्वास जताया है।श्री पांडेय ने आज बयान जारी कर कहा कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में मतदान के दौरान जिस तरह का शांतिपूर्ण वातावरण देखने को मिला, वह लोकतंत्र की मजबूती का प्रतीक है। इसके लिए जिला प्रशासन, पुलिस अधिकारियों और चुनाव ड्यूटी में लगे सभी कर्मियों को बधाई।

श्री पांडेय ने कहा कि बांकीपुर लंबे समय से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का मजबूत गढ़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि जनता ने जाति और भ्रम की राजनीति को नकारते हुए विकास, स्थिरता और सुशासन को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि बांकीपुर के मतदाताओं ने अपने मतदान के माध्यम से एक सकारात्मक संदेश दिया है। शांतिपूर्ण मतदान और व्यापक जनभागीदारी ने यह साबित कर दिया कि लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति लोगों का विश्वास पहले से अधिक मजबूत हुआ है। उपचुनाव में राजग की जीत तय है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित