गोपालगंज , अक्टूबर 09 -- िहार सरकार के निर्देशानुसार सबका सम्मान जीवन आसान के तहत जिला पदाधिकारी समीर सौरभ ने आज जनता दरबार का आयोजन किया।जिला पदाधिकारी ने विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को संवेदनशीलता एवं गंभीरता से सुना और संबंधित पदाधिकारियों को जांच कर नियमानुसार त्वरित एवं समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।

जनता दरबार में कुल 24 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 05 मामले भूमि एवं राजस्व तथा 19 मामले अन्य विभागों एवं जनसमस्याओं से संबंधित थे। जिनमें दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग,शिक्षा, ग्रामीण विकास, विद्युत, जन औषधि केंद्र सहित विभिन्न प्रमुख मामलों पर लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं।

इस दौरान जिला पदाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक आवेदन की गंभीरता से जांच कर नियमानुसार समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी फरियादी को समाधान के लिए अनावश्यक रूप से परेशानी न हो। जनसमस्याओं का स्थायी समाधान और नागरिक संतुष्टि ही प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त गौरव कुमार, सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित