‎पटना , मार्च 25 -- िहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष संजय सरावगी ने दिल्ली हाई कोर्ट के राष्ट्रीय जनता दल (राजद)अध्यक्ष और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के लैंड-फॉर-जॉब्स मामले मेंकेंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की एफआईआर को रद्द करने की याचिका खारिज किए जाने के फैसले का स्वागत किया और कहा कि जनता के पैसों की लूट हुई है, तो सजा भुगतनी ही पड़ेगी।

श्री सरावगी ने कहा कि कानून के हाथ काफी लंबे होते हैं और उससे बच पाना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि जिन्होंने भ्रष्टाचार किया है, उनके उपर कानून अपना काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि अदालत को 'कुछ' तथ्य समझ में आये होंगे तभी ऐसा फैसला आया है। ‎उन्होंने कहा कि कानून इस देश में सबसे ऊपर है, इसलिए जिन लोगों ने घोटाला या भ्रष्टाचार किया है, निश्चित रूप से कानून उन तक पहुंचेगा।

‎बिहार भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि लालू यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री और केंद्र में रेल मंत्री रहते जो किया है, वह सबके सामने है। उन्होंने कहा कि बिहार के 15 साल के 'जंगलराज' के दौरान बिहार में और भी बहुत सारे घोटाले हुए, जिसके कारण हजारों करोड़ रुपये लालू परिवार के पास चले गए। उन्होंने कहा कि इससे बिहार का विकास बाधित हुआ। लालू यादव जब रेल मंत्री बने तब उस विभाग में भी घोटाले हुए, जिससे प्रदेश की बदनामी हुई।

‎श्री सरावगी ने कहा कि श्री यादव का पूरा परिवार घोटाला करने और अकूत संपत्ति बनाने के लिए राजनीति करता रहा है। उन्होंने कहा कि श्री यादव जहां भी रहे, सरकारी खजाने को लूटकर अपनी संपत्ति बनाते रहे। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी लालू यादव चारा घोटाले में सजा पा चुके हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित