पटना , अप्रैल 07 -- बिहार के उपमुख्यमंत्री और राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने मंगलवार को कहा कि जनता का जनादेश भूमि विवाद रहित बिहार बनाने का है और इसे पूरा करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है।

श्री सिन्हा ने आज राजस्व मुख्यालय में आयोजित राज्य के सभी भूमि सुधार उप समाहर्ताओं (डीसीएलआर) की राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुये कहा कि राजस्व कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में अंचल स्तर पर कार्य प्रभावित होने से आम जनता को जो परेशानियाँ हुई हैं, उसकी जिम्मेदारी तय होगी और इसका खामियाजा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भुगतना पड़ेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित