वाराणसी , अगस्त 13 -- वाराणसी के जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित जनता दर्शन में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं एवं शिकायतें गंभीरतापूर्वक सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए।

जनता दर्शन में फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया। इस पर श्री कुमार ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अधिकारियों को शिकायतों का केवल औपचारिक निस्तारण नहीं, बल्कि उनका स्थायी एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करना चाहिए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता दर्शन में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रकरण की गंभीरता से जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए, ताकि किसी भी पात्र व्यक्ति को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े।

उन्होंने शिकायतों की नियमित निगरानी करने तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्रवाई पूरी कर शिकायतकर्ताओं को निस्तारण की जानकारी उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। श्री कुमार ने उपस्थित अधिकारियों से जनसामान्य की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहते हुए पूरी जिम्मेदारी और तत्परता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित