मुंगेर , अप्रैल 26 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को कहा कि बिहार के लोगों तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना एवं आसानी से सरकारी सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराना सरकार का लक्ष्य है। मुख्यमंत्री श्री चौधरी आज मुंगेर जिला के असरगंज प्रखंड स्थित ग्राम बैजलपुर के काली मंदिर परिसर में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम 'मन की बात' के लाइव प्रसारण में शामिल हुए।
मुख्यमंत्री की शपथ लेने के बाद पहली बार श्री चौधरी अपने गृह जिला पहुंचे आकाशवाणी पर प्रसारित 'मन की बात' के 133वें संस्करण के लाइव प्रसारण कार्यक्रम के अवसर पर संवाद कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।
मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने विकसित भारत का सपना देखा है और इस दिशा में लगातार काम किये जा रहे हैं। आज उन्होंने अपने 'मन की बात' कार्यक्रम के 133वें संस्करण में यह जिक्र किया कि दुनिया को शांति का संदेश भगवान बुद्ध ने दिया हैं, जिन्हें बिहार के बोधगया में ही ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। उन्होंने इस बात की भी चर्चा की कि चौर क्षेत्र में दूर देश के चिड़िया आकर खेतों में बचे फसलों के अनाज ले जाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित