भोपाल , अक्टूबर 16 -- मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय में नृत्य, गायन और वादन केंद्रित गतिविधि 'संभावना' के अंतर्गत 17 और 18 अक्टूबर को गरबा एवं डांडिया रास का आयोजन किया जाएगा। दोनों दिन दोपहर तीन बजे से होने वाली इस गतिविधि में संग्रहालय आने वाले पर्यटक और दर्शक भी सहभागी बन सकेंगे। आयोजन में प्रवेश निःशुल्क रहेगा।

गरबा एवं डांडिया रास की प्रस्तुति गुजरात की मीनल उदय सेवक देंगी। आयोजकों के अनुसार, इस गतिविधि का उद्देश्य दर्शकों को लोकपरंपराओं से जोड़ना और पारंपरिक नृत्य में प्रत्यक्ष सहभागिता का अवसर उपलब्ध कराना है।

वही 18 अक्टूबर को कार्यक्रम में अमित सिंह धुर्वे एवं साथी, इंदौर द्वारा भक्ति गायन, जितेंद्र शर्मा एवं साथी, श्योपुर द्वारा सहरिया जनजातीय लहंगी नृत्य तथा प्रीति कनाड़े एवं साथी, खरगोन द्वारा गणगौर नृत्य की प्रस्तुति भी दी जाएगी। संग्रहालय प्रबंधन ने दोनों दिन के कार्यक्रमों में आमंत्रित किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित