भोपाल , नवम्बर 6 -- मध्यप्रदेश की जनजातीय जीवनशैली, कला परंपरा और सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित करने वाले मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय, श्यामला हिल्स भोपाल के खुलने और बंद होने के समय में परिवर्तन किया गया है। अब संग्रहालय 1 नवम्बर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से रात्रि 7 बजे तक दर्शकों और पर्यटकों के लिए खुला रहेगा।
संग्रहालय में मध्यप्रदेश की जनजातियों के आवास, शिल्प, व्यवहार, संस्कृति और परंपराओं को दर्शाने वाली छह दीर्घाएँ हैं, जिनमें जनजातीय जीवन, खेल, संस्कृति और देवलोक की झलक देखने को मिलती है।
दर्शकों और शोधार्थियों की सुविधा के लिए प्रत्येक दीर्घा में इंटरैक्टिव कियोस्क लगाए गए हैं, जिनकी मदद से हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में दीर्घा विशेष से जुड़ी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित