बारां , मई 15 -- राजस्थान में जनजातीय कार्य मंत्रालय के तहत 10 मई से नौ जून तक आयोजित हो रहे जनजाति गरिमा उत्सव में 18 से 25 मई के मध्य जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
जिला कलेक्टर बालमुकुन्द असावा ने शुक्रवार को बताया कि उत्सव में 18 से 25 मई तक जिले में 'जन भागीदारी-सबसे दूर, सबसे पहले' अभियान के तहत धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान एवं पीएम जनमन के तहत कवर होने वाले ग्रामों के आदि सेवा केन्द्रों पर धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आने वाले 17 विभागों के अधिकारियों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए संतृप्ति शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
अभियान के संचालन के लिए शाहबाद अतिरिक्त कलक्टर एवं सहरिया विकास परियोजना अधिकारी जब्बर सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित