पौड़ी , अक्टूबर, 17 -- त्तराखंड के पौडी में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण यानी जनसंख्या गणना को व्यवस्थित और त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने के लिए पौड़ी में फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शनिवार को संपन्न हो गया। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रशिक्षण में जनगणना की प्रक्रिया, प्रश्नावली के अनुरूप जानकारी दर्ज करने और आंकड़ों की शुद्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
प्रशिक्षण के बाद फील्ड ट्रेनर्स जिले के पर्यवेक्षकों और प्रगणकों को प्रशिक्षित करेंगे। इसके बाद प्रगणक घर-घर जाकर जनसंख्या गणना के लिए आवश्यक जानकारियां जुटाएंगे।
मास्टर ट्रेनर एवं खंड शिक्षाधिकारी एकेश्वर गुंजन अमरोही ने कहा कि जनगणना के आंकड़े देश की सामाजिक और जनसांख्यिकीय स्थिति के आकलन का महत्वपूर्ण आधार हैं। ऐसे में प्रत्येक स्तर पर जिम्मेदारी, पारदर्शिता और सटीकता बनाए रखना आवश्यक है। उन्होंने प्रशिक्षकों से प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी को आगे प्रभावी ढंग से साझा करने का आह्वान किया, ताकि गणना प्रक्रिया में एकरूपता बनी रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित