पौड़ी , अक्टूबर 15 -- त्तराखंड के पौड़ी में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण यानी जनसंख्या गणना की तैयारियों के तहत जिला प्रशासन ने प्रशिक्षण प्रक्रिया शुरू कर दी है। गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले दिन फील्ड ट्रेनर्स को जनगणना की प्रक्रिया, प्रश्नावली और आंकड़ों के संकलन संबंधी जानकारी दी गई। प्रशिक्षित फील्ड ट्रेनर्स आगे जिले के पर्यवेक्षकों और प्रगणकों को प्रशिक्षण देंगे, जिसके बाद घर-घर जाकर जनसंख्या गणना की जाएगी।

प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर एवं खंड शिक्षाधिकारी एकेश्वर गुंजन अमरोही ने कहा कि जनगणना केवल सरकारी दायित्व नहीं, बल्कि राष्ट्रीय महत्व का कार्य है। इसके माध्यम से प्राप्त आंकड़े देश की सामाजिक एवं जनसांख्यिकीय स्थिति को समझने और भविष्य की विकास योजनाएं तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने प्रशिक्षकों को निर्धारित प्रश्न सही तरीके से पूछने, निष्पक्षता बनाए रखने और प्राप्त जानकारी को नियमानुसार दर्ज करने के निर्देश दिए।

जनगणना निदेशालय से आए मास्टर ट्रेनर कमल कर्नाटक ने प्रश्नावली के अनुरूप जानकारी संकलित करने की प्रक्रिया समझाई। उन्होंने कहा कि आंकड़ों की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करना और प्रत्येक विवरण को सावधानीपूर्वक दर्ज करना आवश्यक है। उन्होंने फील्ड में सामने आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए प्रशिक्षण में बताई गई प्रक्रिया अपनाने पर भी जोर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित