नयी दिल्ली , अक्टूबर 17 -- कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि जनगणना 2027 के बीच प्रगणकों की पात्रता का विस्तार, बेलगाम में आरएसएस के जनगणना संबंधी प्रशिक्षण शिविर और जनसांख्यिकीय बदलावों पर केंद्र सरकार की उच्चस्तरीय समिति की गतिविधियां कई सवाल खड़े करती हैं।

कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने शनिवार को सोशल मीडिया एक्स् पर कहा कि आरएसएस ने बेलगाम में 10 से 12 जुलाई तक जनगणना 2027 को लेकर प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया था। इसके बाद केंद्र सरकार ने प्रगणकों के लिए पात्रता का दायरा बढ़ाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित