शिवपुरी , मई 08 -- मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में जनगणना कार्य में लापरवाही बरतने पर 12 प्रगणकों और सुपरवाइजरों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार जनगणना कार्य के लिए नियुक्त 12 प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों ने जनगणना सामग्री लेने से इनकार कर दिया था। इस संबंध में तहसीलदार और नगर पालिका अधिकारी द्वारा जिला निर्वाचन कार्यालय को रिपोर्ट भेजी गई थी। रिपोर्ट के आधार पर प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं कलेक्टर अर्पित वर्मा ने संबंधित प्रगणकों और सुपरवाइजरों को आज कारण बताओ नोटिस जारी किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित