शिवपुरी , मई 06 -- मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में सतनवाड़ा थाना क्षेत्र के निकट जनगणना कार्य के लिए जा रहे एक प्रगणक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस सूत्रों के अनुसार घायल की पहचान दिनेश नरवरिया के रूप में हुई है, जो पेशे से शिक्षक हैं। वे मोटरसाइकिल से ग्वालियर-देवास फोरलेन मार्ग पर जनगणना कार्य के सिलसिले में जा रहे थे, तभी पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
घटना के बाद उन्हें गंभीर हालत में शिवपुरी के मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है और वे बेहोशी की अवस्था में थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है और घटना की जांच जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित