जयपुर, 23 फरवरी (वार्ता) राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा है कि राज्य सरकार जनहित के लिये निंरतर विकास कार्य कर रही है और अब राजस्थान बदल रहा है, ऐसे में आवास निर्माण कर रही निजी संस्थाओं को राज्य सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों में सहभागी बनना चाहिए।
श्री देवनानी सोमवार को यहां बिडला ऑडिटोरियम में आयोजित क्रेडाई एक्सपो का अवलोकन किया और इसके समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अल्प आय वर्ग के लिये आवास निर्माण को प्राथमिकता देने की आवश्यकता प्रतिपादित की।
उन्होंने कहा राजस्थान में आवास निर्माण की प्रक्रिया को गुणवतापूर्ण विश्व स्तरीय बनायें। इससे राज्य की देश में विशिष्ट पहचान बनेगी साथ ही संस्थायें राज्य की अर्थव्यवस्था में भी सक्रिय भागीदारी निभा सकेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित