पटना, अक्टूबर 02 -- ीविका कार्यक्रम के 20 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शुक्रवार को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) प्रदेश कार्यालय में आयोजित ''नीतीश संवाद'' - जीविका के 20 साल बेमिसाल कार्यक्रम का बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने शुभारंभ किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में गांधी जयंती के पावन अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, स्वास्थ्य मंत्री निशांत, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता ललन कुमार सर्राफ एवं मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी समेत कई नेताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
''नीतीश संवाद'' - जीविका के 20 साल बेमिसाल कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी की प्रदेश महासचिव डाॅ. श्वेता विश्वास ने की, मंच संचालन प्रदेश प्रवक्ता डाॅ.अनुप्रिया एवं धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती पल्लवी पटेल ने किया।
इस दौरान उपस्थित महिलाओं ने एक स्वर में जीविका कार्यक्रम की शुरुआत करने तथा इसके माध्यम से महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तीकरण की दिशा में किए गए कार्यों के लिए नीतीश कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार जीविका कार्यक्रम उनके आर्थिक एवं सामाजिक जीवन में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित