, July 2 -- श्री चौधरी ने भरत तिवारी प्रकरण पर कहा कि राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता और निष्पक्षता के साथ मामले की जांच करावा रही है और इस मामले में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने न्यायिक जांच आयोग का गठन किया है। ऐसे में इस मामले पर अनावश्यक राजनीतिक बयानबाजी से बचना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
श्री चौधरी ने आज जदयू प्रदेश कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में भाग लिया और प्रदेश भर से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा उन्होंने प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों को विधिसम्मत एवं त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान मंत्री ने संवादाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि जनसुनवाई कार्यक्रम में बिहार के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं को लेकर आते हैं और उनकी शिकायतों के त्वरित निराकरण की पहल सरकार की ओर से की जाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित