पटना , मई 26 -- जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के पैत्रिक ग्राम कजरी बुजुर्ग पहुंचे और वहां वृक्षारोपण करते हुए प्रदेश की जनता को हरित बिहार एवं पर्यावरण संरक्षण का बड़़ा संदेश दिया।

श्री कुमार प्रदेश के जंदाहा प्रखंड में स्थित श्री कुशवाहा के गांव जाने के साथ वहां पार्टी के स्थानीय पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं नेताओं से भी मिले और उनसे संवाद के दौरान संगठनात्मक मजबूती से संबंधित दिशा निर्देश दिए।

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री श्री कुमार जी ने कहा कि वर्ष 2005 के बाद बिहार में चैतरफा विकास हुआ है और शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, सिंचाई एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में बिहार ने नई पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार में विकास का यह कारवां आगे भी तेजी से जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि बिहार बहुत शीघ्र देश के शीर्ष 5 विकसित राज्यों में शामिल होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित