पटना, मार्च 17 -- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को हज भवन में जनता दल यूनाईटेड (जदयू) की ओर से आयोजित दावत-ए-इफ्तार में शरीक हुये।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री कुमार को गुलदस्ता भेंटकर उनका अभिनंदन किया गया।इफ्तार के बाद रोजे की नमाज अदा की गई, जिसमें दावत-ए-इफ्तार में शरीक मुख्यमंत्री श्री कुमार सहित सभी रोजेदारों ने प्रदेश, समाज और देश में अमन-चैन, शांति एवं भाईचारे का माहौल कायम रहने की दुआ मांगी।
इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्रीमती लेशी सिंह, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, ललन सर्राफ, खालिद अनवर, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, विधायकगण, विधान पार्षदगण, अन्य जनप्रतिनिधिगण, बिहार राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष मोहम्मद इर्शादुल्लाह, बिहार राज्य शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष मोहम्मद इरशाद अली आजाद, बिहार राज्य मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष सलीम परवेज, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के महासचिव अरविंद कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में रोजेदार उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित