पटना , अप्रैल 26 -- बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार रविवार को दानवीर-शूरवीर भामा शाह की जयंती में भाग लेने जदयू प्रदेश कार्यालय पहुंचे और उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

पूर्व मुख्यमंत्री श्री कुमार की अगवानी के लिए जदयू दफ्तर में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ बिहार सरकार के दोनो उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी तथा बिजेंद्र यादव के साथ पूर्व मंत्री तथा जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार , पूर्व मंत्री लेसी सिंह तथा अशोक चौधरी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित