विजयवाड़ा , अप्रैल 01 -- आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वाईएसआरसीपी अध्यक्ष वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने अमरावती को "भ्रष्टाचार की राजधानी" करार दिया है।

श्री रेड्डी के अनुसार, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू खुद को और अपने करीबियों को समृद्ध करने के लिए अमरावती में अभूतपूर्व एवं अव्यावहारिक नीतियां बना रहे हैं और राज्य के भविष्य को खतरे में डाल रहे हैं।

आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम, 2014 में संशोधन करने और अमरावती को औपचारिक रूप से आंध्र प्रदेश की एकमात्र राजधानी का दर्जा देने के उद्देश्य से लोकसभा में आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, 2026 पारित होने के बाद मीडिया से बात करते हुए, श्री रेड्डी ने सवाल उठाया कि मुख्यमंत्री को राजधानी बनाने के लिए दो लाख करोड़ रुपये कहां से मिलेंगे और अमरावती के निर्माण में कितना समय लगेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित