नयी दिल्ली , जून 22 -- जगदाले इंडस्ट्रीज़ प्राइवेट लिमिटेड (जगदाले) ने भारत में आधिकारिक लाइसेंसधारी के तौर पर अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन (एएफए) के साथ अपने संबंधों के बारे में घोषणा की है। यह रणनीतिक भागीदारी अर्जेंटीनी फुटबाल की वैश्विक विरासत और उत्कृष्टता एवं नवाचार के प्रति जगदाले की प्रतिबद्धता को एक साथ लेकर आती है, जो विश्वसनीय संबंधों और ज़िम्मेदार व्यावसायिक प्रथाओं के ज़रिए सार्थक मूल्य निर्माण करने की कंपनी की यात्रा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है।
दुनिया के सबसे सम्मानित फुटबॉल महासंघों में से एक महासंघ के रूप में एएफए एक समृद्ध खेल विरासत, वैश्विक मान्यता और सशक्त अंतर्राष्ट्रीय मौजूदगी का प्रतिनिधित्व करता है। इस संबंध का अधिकतम उपयोग करते हुए जगदाले द्वारा जुड़ाव प्रेरित कार्यक्रमों की एक श्रृंखला शुरू करने की योजना है, जिसे स्वास्थ्य देखभाल पेशेवरों, दवा विक्रेताओं, संस्थागत ग्राहकों और सेल्स टीमों के साथ संबंधों को मज़बूत बनाने के लिए तैयार किया गया है। इन कार्यक्रमों के ज़रिए संस्था के संपूर्ण व्यापार नेटवर्क में मान्यता, हिस्सेदारी और अधिक गहरे हितधारक जुड़ाव के लिए अनोखे अवसरों का निर्माण होगा। इस मौके पर प्रतिक्रिया देते हुए राजेश नागराज राव जगदाले, चेयरमैन तथा मैनेजिंग डायरेक्टर, जगदाले इंडस्ट्रीज़ प्राइवेट लिमिटेड, ने कहा, "दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फुटबॉल संस्थानों में से एक, अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन के साथ संबंध की शुरूआत करते हुए हमें बहुत गर्व महसूस हो रहा है। यह लाइसेंसिंग सहयोग जगदाले की यात्रा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव का प्रतिनिधित्व करता है और 'गुणवत्ता एवं नवाचार के माध्यम से उत्कृष्टता ' के हमारे विज़न के प्रति हमारी स्थायी प्रतिबद्धता दर्शाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित