जगदलपुर , जुलाई 23 -- छत्तीसगढ़ में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बस्तर जिले के कोड़ेनार थाना में पदस्थ एक महिला आरक्षक को 10 हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते हुए आज रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।

एसीबी के अनुसार, एक ग्रामीण ने शिकायत की थी कि उसका ट्रैक्टर छोड़ने के एवज में महिला आरक्षक तिलेश्वरी साहू ने 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने उसका सत्यापन कराया और आरोप सही पाए जाने पर योजनाबद्ध कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान एसीबी की टीम ने महिला आरक्षक को कथित रूप से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित