जगतियाल , जुलाई 28 -- तेलंगाना के जगतियाल जिले के मेटपल्ली में मंगलवार को राज्य सड़क परिवहन निगम की एक बस बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गयी। इस दुर्घटना में 12 लोगों को मामूली चोटें आयीं हैं।
यह दुर्घटना उस समय हुई जब बस निज़ामाबाद से वारंगल की ओर जा रही थी। पुलिस के अनुसार जब बस बेकाबू हुई तो उसमें 12 लोग सवार थे। सभी घायलों को मेटपल्ली के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल सभी यात्रियों की हालत स्थिर है।
इस टक्कर से बस का सामने का हिस्सा बुरी तरह टूट गया है। पुलिस एवं परिवहन निगम अधिकारी मौके पर पहुंचकर दुर्घटना के कारण की जांच कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित