नयी दिल्ली , जुलाई 12 -- कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक-अध्यक्ष अभिजीत दिपके ने एक और देशव्यापी आंदोलन की ओर इशारा करते हुए कहा है कि 'जंतर-मंतर सीजन-2' जल्द ही शुरू होने वाला है।

श्री दिपके ने यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा, "आप में से कई लोग इंस्टाग्राम पर पूछ रहे थे कि जंतर-मंतर का सीजन-2 कब शुरू होगा। मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि दूसरा सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है।"सीजेपी के सह-संयोजक आशुतोष रंका ने यह वीडियो सोशल मीडिया मंच एक्स पर 'स्कूल ठीक करो' हैशटैग के साथ साझा किया। उल्लेखनीय है कि सीजेपी ने ग्रामीण भारत में सरकारी स्कूलों की इमारतों एवं बुनियादी जरूरतों की जांच एवं सुधार के लिए नागरिकों के नेतृत्व में राष्ट्रव्यापी अभियान का ऐलान किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित