नयी दिल्ली , अक्टूबर 02 -- दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं सौरभ भारद्वाज, संजीव झा, आतिशी समेत बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया जिसमें छात्र नेता और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल है।

आप नेताओं, आइसा, एसएफआई, एनएसयूआई और अन्य छात्र संगठनों समेत सौ से प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर और उसके आसपास से हिरासत में लिया गया।

प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लेने के बाद सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव ने कहा कि गांधी जयंती पर इस देश ने एक अनोखा और भयावह दिन देखा। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने वही किया जो अंग्रेज़ सरकार किया करती थी और इस देश की जनता ने वही किया जो हमारे स्वतंत्रता सेनानी किया करते थे। सरकार ने दमन किया पुलिसिया राज बनाया, बर्बरता की, बोलने की इजाज़त नहीं दी लेकिन दिल्ली और देश के कोने कोने से लोग आए। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ संसद में महाभियोग नहीं चलाया गया तो इस देश की सड़कों पर महाभियोग चलाएगी।

उन्होंने कहा कि आज जंतर मंतर से 'मुख्य चुनाव अभियुक्त' के ख़िलाफ़ महाभियोग कि शुरुआत हो चुकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित