नयी दिल्ली , जुलाई 19 -- ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) के तीन पदाधिकारियों ने जंतर-मंतर पर 23 दिन से चल रही भूख हड़ताल शनिवार को समाप्त कर दी। अभिनेत्री एवं पूर्व सांसद शबाना आज़मी, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यसभा सांसद मनोज झा और अभिनेता प्रकाश राज ने अनशन स्थल पर इन कार्यकर्ताओं को तरल पिलाकर अनशन तुड़वाया।
आइसा की छात्र नेता एवं जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) की शोधार्थी नेहा चौहान ने कहा कि अनशन भले ही समाप्त हो गया हो, लेकिन आंदोलन समाप्त नहीं हुआ है, अब आगे यह नये स्वरूप में जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन ने पूरे विपक्ष को एक मंच पर लाने और देशभर में लोगों को इस मुद्दे पर लामबंद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित