सिरसा, अक्टूबर 10 -- हरियाणा के सिरसा के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे सिरसा के कांग्रेस विधायक शीशपाल सहित कई नेताओं को स्थानीय पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इनमें युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मोहित शर्मा, राजकुमार शर्मा और सुभाष जोधपुरिया सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हैं। पुलिस सभी को बस में बैठाकर दूसरे स्थान पर ले गई। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने सरकार और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित