नयी दिल्ली , जुलाई 16 -- जंजीबार के राष्ट्रपति और रिवोल्यूशनरी काउंसिल के अध्यक्ष डॉ. हुसैन अली म्विन्यी शुक्रवार को तीन दिन की आधिकारिक यात्रा पर यहां आयेंगे।

विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि राष्ट्रपति म्विन्यी की यात्रा उप राष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन के निमंत्रण पर हो रही है और उनके साथ उनकी पत्नी के साथ-साथ मंत्रियों तथा वरिष्ठ अधिकारियों का एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आयेगा। यात्रा के दौरान राष्ट्रपति म्विन्यी श्री राधाकृष्णन से मुलाकात करेंगे। वह भारत-तंजानिया संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा करेंगे और भविष्य में सहयोग के नए रास्ते तलाशेंगे। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर भी उनसे मुलाकात करेंगे।

राष्ट्रपति म्विन्यी चेन्नई में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास के 63वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह यात्रा इसलिए भी खास है क्योंकि अक्टूबर 2023 में स्थापना के बाद से आईआईटी मद्रास के ज़ंजीबार कैंपस ने सफलतापूर्वक दो साल पूरे कर लिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित