नरसिंहपुर , जून 30 -- मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले की बरमान पुलिस चौकी क्षेत्र के जंगल में पेड़ से लटका एक युवक का शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक की पहचान सागर जिले के शाहगढ़ निवासी नितिन जैन के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वह देवरी विकासखंड की ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ.पूजा परमार के पति थे।

पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही मृत्यु के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि मामला आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की सूक्ष्मता से जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित