भरतपुर , अप्रैल 03 -- राजस्थान में भरतपुर में गढ़ीबाजना थाना क्षेत्र में कोड़ापुरा के जंगल में गुरुवार देर शाम मिले अज्ञात युवक के शव की शिनाख्त हो गयी है।

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि शव की शिनाख्त कोट गांव निवासी धनंजय गुर्जर (32) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि इस युवक की हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिये तकनीकी साक्ष्यों और कॉल के विवरण के आधार पर जांच शुरू की गयी है।

धनंजय गुरुवार को मध्याह्न 12 बजे घर से निकला था और उसे आखिरी बार एक पिकअप में बैठकर कोड़ापुरा की ओर जाते देखा गया था। जंगल में जिस हालत में शव मिला, उससे अंदेशा जताया जा रहा है कि बदमाशों ने पहले साफी से गला घोंटा और फिर पहचान छिपाने के उद्देश्य से पत्थरों से चेहरे एवं सिर पर ताबड़तोड़ वार करके उसे मौत के घाट उतार दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित