सोनभद्र , अक्टूबर 28 -- सोनभद्र जिले के जुगैल थाना क्षेत्र में पुलिस ने जंगली जानवर के शिकार के लिये खेत में करंट प्रवाहित तार से एक युवक की मृत्यु के मामले में तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बुधवार को बताया की 25 अक्टूबर को रात्रि लगभग 08:00 बजे चतरवार टोला निवासी 20वर्षीय राजेश गुप्ता पुत्र अर्जुन गुप्ता शौच के लिए खेत की तरफ गया था। इसी दौरान जंगली जानवर का शिकार करने के लिए लगाए गए घरेलू उपयोग के जीआई तार में प्रवाहित विद्युत करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झूलस गया। घटना के बाद परिजनों द्वारा उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने मृतक के पिता अर्जुन गुप्ता की तहरीर के आधार पर विभिन्न धाराओं में तिन नामजद अभियुक्तों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू किया।
पुलिस टीम ने इस प्रकरण में नामजद तीनो अभियुक्तों को ग्राम चतरवार से गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में चतरवार टोला निवासी जगरनाथ बैगा पुत्र बच्चालाल बैगा, रामधनी बैगा पुत्र धनपत और बिहारी बैगा पुत्र प्रगास को गिरफ्तार किया गया है। तीनों अभियुक्तों को नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित