उदयपुर , जून 14 -- राजस्थान में आबकारी आयुक्त नमित मेहता ने प्रतापगढ जिले के छोटीसादडी में आबकारी निरीक्षक सुरेश कुमार बम्बोरिया को निलंबित किया है।

आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को यहां बताया कि आबकारी निरीक्षक बम्बोरिया को राजकीय कार्य में लापरवाही बरतने के कारण निलंबित किया गया है।

निलंबन काल में श्री बम्बोरिया का मुख्यालय कार्यालय आबकारी आयुक्त राजस्थान, उदयपुर रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित