पटना , सितंबर 30 -- िहार की राजधानी पटना की एक अदालत ने छिनतई के जुर्म में आज कोढ़ा गैंग के एक सदस्य को 3 वर्षों के साधारण कारावास की सजा के साथ 5000 का जुर्माना भी किया।
अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम प्रवीण कुमार मालवीय ने मामले में सुनवाई के बाद कटिहार जिले कोढ़ा थाना क्षेत्र स्थित जुराबगंज गांव निवासी आर्यन यादव उर्फ अनीस यादव को भारतीय न्याय संहिता के तहत दोषी करार देने के बाद यह सजा सुनाई है। जुर्माने की राशि अदा नहीं करने पर दोषी को एक माह के कारावास की सजा अलग से भुगतनी होगी ।
मुख्य अभियोजन पदाधिकारी विद्यासागर प्रसाद और सहायक अभियोजन पदाधिकारी प्रभात कमल ने बताया की 4 फरवरी 2026 को मामले की पीड़िता बैंक से 2 लाख 60 हजार रुपए निकाल कर घर जा रही थी । रास्ते में बाइक सवार दो बदमाशों ने पीड़िता से रुपया और जिउतिया झपट लिया था। इस दोषी को मौके पर लोगों ने पकड़ लिया था जबकि दूसरा फरार हो गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित