नैनीताल , जुलाई 24 -- राष्ट्रीय राजधानी के जंतर मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन को लेकर पिथौरागढ़ में तैनात सिपाही शेर सिंह की ओर से की गयी अनर्गल बयानबाजी को लेकर पुलिस महकमा गंभीर है और उसे निलंबित करने के साथ ही उसके खिलाफ विभागीय कार्यवाही शुरू कर दी गयी है।
कुमाऊं की पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) निवेदिता कुकरेती की ओर से शुक्रवार को जारी एक वीडियो में कहा कि आरोपी सिपाही का आपराधिक इतिहास रहा है। वह पिछले महीने 28 जून से अनधिकृत रूप से पिथौरागढ़ से गायब है। उसे पिथौरागढ़ के पुलिस अधीक्षक की ओर से नोटिस भी दिया गया।
कोई जवाब नहीं मिलने पर उसे विगत 20 जुलाई को निलंबित कर दिया गया है। आईजी के अनुसार सिपाही का आपराधिक इतिहास रहा है। वह और उसका एक साथी प्रवीण वाल्मिकी जैसे कुख्यात गैंगस्टर के साथ मिल कर संगठित अपराध में लिप्त रहा है। ये लोग भोले-भाले लोगों को डरा धमका कर उनकी जमीन को कब्जा करते थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित