जयपुर , अप्रैल 06 -- राजस्थान में शिक्षा विभाग ने दसवीं कक्षा की छात्रा के साथ अश्लील और अनैतिक कृत्य करने के आरोपी एवं एपीओ व्याख्याता को सरकारी सेवा से बर्खास्त कर दिया हैं।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार निदेशक माध्यमिक शिक्षा बीकानेर ने इस मामले में मनोज कारोलिया को राजकीय सेवा से पदमुक्त कर दिया। मनोज करोलिया ने व्याख्याता भूगोल महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय बेगना जिला बारा में कार्यरत रहने के दौरान सत्र 2020-21 में उस समय समय कक्षा 10 में अध्यनरत छात्रा को बहला फुसलाकर उसके साथ अनैतिक कार्य किया।
उसने छात्रा की किशोरावस्था का लाभ उठाकर छात्रा के साथ लंबे समय तक दुष्कर्म किया तथा अश्लील वीडियो बनाकर छात्रा को ब्लैकमेल कर उसका शारीरिक शोषण करता रहा।
आदेश में कहा गया है कि अतः मनोज कारोलिया व्याख्याता (भूगोल) पर अपने पद का दुरुपयोग करने, शिक्षक गरिमा के विरुद्ध अनैतिक आचरण बरतने के कारण राजस्थान सिविल सेवाएं (आचरण) नियम 1971 का उल्लंघन करने का आरोप है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित