छपरा , जुलाई 22 -- बिहार में सारण जिले के भगवान बाजार थाना क्षेत्र में एक निजी विद्यालय के शिक्षक को छात्रा से छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है।यह निजी विद्यालय छपरा शहर में पुलिस अधीक्षक और जिला पदाधिकारी के आवास के सामने स्थित है। इस विद्यालय में कार्यरत आरोपी शिक्षक इमाम राजा जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र का निवासी है, जो वर्तमान में नगर थाना क्षेत्र के कटहरीबाग मोहल्ला में रहता है, और विद्यालय में गणित पढ़ाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित