भरतपुर , अगस्त 10 -- राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं और विद्यार्थियों ने सोमवार को धौलपुर में कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए जल्द से जल्द छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग उठायी। शहर की भार्गव वाटिका से रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे एबीवीपी के कार्यकर्ताओं और विद्यार्थियों ने मुख्य द्वार के समीप प्रदर्शन किया और सरकार से छात्रसंघ चुनाव पर शीघ्र निर्णय लेने की मांग की।
प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि उनकी मांग पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को आगे भी जारी रखा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित