हैदराबाद , जुलाई 16 -- तेलंगाना की महिला एवं बाल कल्याण मंत्री डॉ. धनश्री अनुसूया सीताक्का ने गुरुवार को कहा कि राज्य सरकार ने पिछले छह महीनों में 9,800 आंगनवाड़ी केंद्रों को बिजली कनेक्शन दिये हैं जिससे पूरे राज्य में बिजली की पहुंच लगभग 90 प्रतिशत तक हो गई है।

सुश्री सीताक्का ने एक बयान में कहा कि तेलंगाना के 35,781 आंगनवाड़ी केंद्रों में से अब 32,109 केंद्रों में बिजली उपलब्ध है, और शत-प्रतिशत विद्युतीकरण का लक्ष्य हासिल करने के लिए शेष केंद्रों को भी जल्द ही इसके दायरे में लाया जाएगा। सुश्री सीताक्का ने कहा कि बिजली न होने के कारण बच्चों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को बिना रोशनी और पंखों के अंधेरे तथा कम हवादार कमरों में काम करने के लिए मजबूर होना पड़ता था, जिससे कक्षाएं चलाना मुश्किल हो जाता था और डिजिटल शिक्षा में भी बाधा आती थी। उन्होंने कहा कि बचपन एक मजबूत भविष्य की नींव है, इसलिए सरकार हर आंगनवाड़ी केंद्र में सुरक्षित और बच्चों के अनुकूल वातावरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित