कोटा , फरवरी 13 -- लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शनिवार से राजस्थान में कोटा-बून्दी के छह दिवसीय प्रवास पर रहेंगे।
आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि श्री बिरला शनिवार को दोपहर एक बजे कनवास में प्रस्तावित राजकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय के शिलान्यास एवं 132 केवी जीएसएस के लोकार्पण समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद वह अपराह्न तीन बजे लाडपुरा की मांदलिया ग्राम पंचायत और शाम पांच बजे कसार ग्राम पंचायत में करीब 10 करोड़ रूपए की लागत से विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रमों में शामिल होगे।
सूत्रों ने बताया कि रविवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर श्री बिरला संसदीय क्षेत्र में आयोजित विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित