बारां , मई 14 -- राजस्थान में बारां जिले में प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए राज्य सरकार ने छबड़ा एवं अटरू में नए उपखंड अधिकारियों की नियुक्ति की है।
आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि आदेशों के अनुसार तहसीलदार दशरथ मीणा को नगर परिषद बारां के आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं छबड़ा में उपखंड अधिकारी (एसडीएम) रामसिंह गुर्जर के स्थान पर सांगोद से सपना कुमारी को नया एसडीएम नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार अटरू में उपखंड अधिकारी सुनील कुमार पीपलीवाल के स्थान पर तहसीलदार सेवा से पदोन्नत रमेशचंद वडेरा को उपखंड अधिकारी लगाया गया है।
प्रशासनिक फेरबदल के बाद संबंधित अधिकारियों ने कार्यभार ग्रहण करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित