अलवर , मार्च 15 -- राजस्थान में अलवर जिले के रैणी थाना क्षेत्र में रविवार को अचानक आग लगने से एक छप्पर में रखा घरेलू सामान जलकर राख हो गया और एक बकरी की मौत हो गयी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार परबैणी गांव में सुबह बिशन्त्ता बैरवा के छप्पर में आग लग गई, जिससे वहां रखा सामान जल गया। ग्रामीणों ने मशक्कत करके आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित