रायपुर , अक्टूबर 16 -- छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में पदोन्नति दी गई है। केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने इस संबंध में 15 अक्टूबर 2026 को अधिसूचना जारी कर अभिषेक अग्रवाल, सचिन भुटरा और राजीव कुमार पांडेय की आईएएस में नियुक्ति को मंजूरी प्रदान की है।

आज मिली आधिकारिक जानकारी में बताया गया कि, अधिसूचना के अनुसार, तीनों अधिकारियों की नियुक्ति वर्ष 2025 की चयन सूची के आधार पर की गई है। इस प्रक्रिया में 1 जनवरी से 31 दिसंबर 2025 के बीच रिक्त हुए पदों को शामिल किया गया था। दिल्ली में आयोजित विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक में अधिकारियों के चयन पर निर्णय लिया गया।

आईएएस में पदोन्नत अधिकारियों में अभिषेक अग्रवाल की जन्मतिथि 30 अप्रैल 1983, सचिन भुटरा की जन्मतिथि 1 अगस्त 1981 और राजीव कुमार पांडेय की जन्मतिथि 5 मई 1983 है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित