रायपुर , अगस्त 03 -- छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने वर्ष 2024 बैच के भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के प्रशिक्षु अधिकारियों की फील्ड ट्रेनिंग के लिए अस्थायी पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। प्रशिक्षण अवधि के दौरान इन अधिकारियों को प्रदेश के अलग-अलग वनमंडलों में उप वनमंडलाधिकारी के पद पर जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विभाग की ओर से आज जारी आदेश के अनुसार, प्रशिक्षु अधिकारी संबंधित वनमंडलों में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे। यह पदस्थापना उनकी प्रशिक्षण अवधि तक प्रभावी रहेगी।
आदेश के तहत कुनाल मिश्रा (2024 बैच) को वनमंडल सरगुजा के अंतर्गत अंबिकापुर में उप वनमंडलाधिकारी पदस्थ किया गया है। वहीं मृगजा जालिंदर यादव (2024 बैच) को वनमंडल कटघोरा के कटघोरा में उप वनमंडलाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित