रायपुर , जून 02 -- छत्तीसगढ़ शासन के सुशासन एवं अभिसरण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन (1076) के प्रभावी संचालन के लिए विभागीय नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर में आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सुशासन एवं अभिसरण विभाग के सचिव राहुल भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन आम नागरिकों तक सुशासन पहुंचाने का सशक्त और सुलभ माध्यम होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
कार्यक्रम में अधिकारियों को शिकायत प्रबंधन प्रणाली के संचालन, शिकायतों के पंजीयन, निराकरण तथा समय सीमा में कार्रवाई नहीं होने पर एल-1 से एल-4 स्तर तक स्वचालित अग्रेषण की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। साथ ही शिकायतों के समाधान के बाद नागरिकों से फीडबैक प्राप्त करने की व्यवस्था से भी अवगत कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित