रायपुर , मई 13 -- आईपीएल 2026 के तहत छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच चल रहे अहम मुकाबले से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला रायपुर पहुंचे। उनके आगमन के दौरान छत्तीसगढ़ में लगातार हो रहे आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट आयोजनों को लेकर कई महत्वपूर्ण बयान सामने आए।

राजीव शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ में क्रिकेट गतिविधियों का विस्तार राज्य के खिलाड़ियों और युवाओं के लिए बड़े अवसर लेकर आ रहा है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि पूर्व में भी उनके कार्यकाल के दौरान रायपुर में आईपीएल के दो मुकाबले आयोजित कराए गए थे।

उन्होंने कहा, "जब वह आईपीएल के चेयरमैन थे, तब भी रायपुर में दो मुकाबलों का आयोजन कराया गया था। उन्होंने कहा कि इस बार आरसीबी प्रबंधन ने दो मैचों के लिए रायपुर को चुना है, जिसके लिए वह टीम प्रबंधन के आभारी हैं। उन्होंने कहा कि लगातार अंतरराष्ट्रीय मुकाबले और बड़े क्रिकेट आयोजन छत्तीसगढ़ में हो रहे हैं, जिसका फायदा यहां के युवाओं और खेल प्रतिभाओं को मिलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित