रायपुर , नवंबर 03 -- छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों और उपचुनाव की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठनात्मक स्तर पर जिम्मेदारियों का बंटवारा शुरू कर दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने प्रदेश चुनाव टोली का गठन करने के साथ ही विभिन्न नगरीय निकायों के लिए चुनाव प्रभारी और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है।

भाजपा की ओर से घोषित प्रदेश चुनाव टोली में प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं सांसद संतोष पाण्डेय, प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) के अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह, नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक किशोर राय, लौह शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष प्रफुल विश्वकर्मा और मीडिया सलाहकार पंकज कुमार झा को शामिल किया गया है।

इसके अतिरिक्त भाजपा आईटी सेल के प्रदेश संयोजक सुनील पिल्लई, सोशल मीडिया के प्रदेश संयोजक मितुल कोठारी और प्रदेश मीडिया संयोजक हेमंत पाणिग्रही को चुनाव टोली में पदेन सदस्य बनाया गया है।

पार्टी ने नगरीय निकाय चुनावों और उपचुनाव के लिए जिला स्तर पर भी प्रभारियों एवं सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। रायगढ़ जिले की नगर पंचायत तमनार के लिए लखनलाल साहू को प्रभारी तथा संयोगिता सिंह जूदेव और जोगेश लाम्बा को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।

इसी तरह धमतरी जिले की नगर पंचायत बड़ी करेली में शशि पवार को चुनाव प्रभारी बनाया गया है, जबकि अरुण सार्वा और ज्योति चंद्राकर को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की नगर पंचायत बिलाईगढ़ में अध्यक्ष पद के उपचुनाव के लिए केदार गुप्ता को प्रभारी नियुक्त किया गया है। चन्द्रकुमार पटेल और अल्का चंद्राकर सह-प्रभारी की भूमिका निभाएंगे।

भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने इन नियुक्तियों के माध्यम से आगामी नगरीय निकाय चुनावों और उपचुनाव के लिए संगठनात्मक तैयारियों को आगे बढ़ाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित