रायपुर , जुलाई 16 -- छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि धर्म स्वातंत्र्य विधेयक-2026 का राजपत्र में प्रकाशन हो चुका है और अब इसके नियमों का प्रकाशन भी शीघ्र किया जाएगा।

मंत्री शर्मा ने गुरुवार को राजधानी रायपुर में मीडिया से चर्चा करते हुए कहा, "विधेयक का छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशन हो चुका है, अब उसके नियमों का प्रकाशन भी होगा. एक स्टेप हो चुका है, अब दूसरा स्टेप जल्द होगा।"उन्होंने बस्तर की स्थिति का उल्लेख करते हुए कहा, "बस्तर में माओवाद वर्ग संघर्ष खड़ा नहीं कर पाया, लेकिन बस्तर के गांवों में धर्म संघर्ष खड़ा हो गया. जो काम माओवाद नहीं कर सका, वह धर्मांतरण ने कर दिया है।"एक अन्य सवाल के जवाब में महादेव सट्टा एप मामले में विकास गर्ग की गिरफ्तारी पर श्री शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार इस पूरे मामले में कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा, "भाजपा का अगर कोई व्यक्ति दिखेगा तो कठोर कार्रवाई होगी. महादेव सट्टा एप को कांग्रेस ने संरक्षण दिया था. राज्य सरकार इस मामले में काम कर रही है।"उल्लेखनीय है कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विकास गर्ग को भाजपा का पदाधिकारी बताते हुए इस मामले में राज्य सरकार पर निशाना साधा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित