रायपुर , अप्रैल 17 -- ) छत्तीसगढ़ में छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है।
संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शुक्रवार को उच्च शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपने के लिए उनके निवास की ओर बढ़ रहे थे, तभी पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें बीच रास्ते में ही रोक दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्की धक्का-मुक्की भी हुई।
एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण तरीके से ज्ञापन देने जा रहे छात्रों को जबरन रोका गया। उन्होंने कहा कि राज्य में पिछले करीब एक दशक से छात्रसंघ चुनाव नहीं कराए गए हैं, जबकि यह छात्रों का लोकतांत्रिक अधिकार है। संगठन का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में जल्द से जल्द छात्रसंघ चुनाव कराना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित