बिलासपुर , अप्रैल 10 -- छत्तीसगढ़ शासन के महिला एवं बाल विकास विभाग की अधिसूचना पर हाईकोर्ट ने राज्य के विभिन्न जिलों में किशोर न्याय बोर्ड के लिए प्रधान न्यायाधीशों की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं, जिसकी सूचना आज मीडिया को दी गई । इस आदेश के तहत कुल 10 जिलों में न्यायिक अधिकारियों की पदस्थापना की गई है।
जारी आदेश के अनुसार कल्पना भगत को अंबिकापुर, दिव्या गोयल को जशपुर, सविता सिंह ठाकुर को बिलासपुर, सिद्धार्थ आनंद सोनी को जांजगीर, आरती ठाकुर को बेमेतरा, माधुरी मरकाम को राजनांदगांव, अंशुल वर्मा को गरियाबंद, अंकिता तिग्गा को कांकेर, अरुण नोर्गे को महासमुंद, विनय कुमार साहू को धमतरी तथा मीनू नंद को सुकमा के किशोर न्याय बोर्ड में प्रधान न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा उच्च न्यायालय ने एक अन्य महत्वपूर्ण आदेश में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 9(2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए खिलेश्वरी सिन्हा, जो वर्तमान में रायपुर में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी के पद पर कार्यरत हैं, को विशेष न्यायाधीश नियुक्त किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित